1. फोन पर गाने सुनना आजकल यंग जैनरेशन की पहली पसंद है। जो लोग रोजाना लंबे समय तक ईयरफोन पर ऊंची आवाज में गाने सुनते हैं। उनके ईयर ड्रम को काफी नुकसान पहुंचता है जिससे बहरेपन की समस्या हो जाती है।
2. कानों की सही तरह से देखभाल न करने की वजह से इंफैक्शन हो जाती है जिससे ईयर ड्रम पर बुरा असर पड़ता है और सुनाई देना कम हो जाता है।
3. बढ़ती उम्र भी कानों के बहरेपन की मेन वजह है। उम्र बढ़ने से कानों की नर्व्स कमजोर हो जाती हैं जिससे यह समस्या हो जाती है।
4. सही तरीके से कान की सफाई न करने की वजह से इनमें मैल जम जाता है और अगर लंबे तक कानों में मैल जमी रहे तो इससे इंफैक्शन का खतरा बढ़ जाता है जिससे बहरापन हो जाता है।
5. जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है उनमें भी बहरापन देखा जा सकता है। डायबिटीज की वजह से रोगियों में न्यूरोपैथी प्रॉब्लम हो जाती है और कान खराब हो जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें