आप पैरों से कई हेल्थ संबंधी समस्याओं को जान सकते है!


शरीर में हो रहे बदलाव, दर्द आदि से आसानी से जान सकते है कि आपको किस तरह की समस्या होने वाली है। जैसे कि आप पैरों से कई हेल्थ संबंधी समस्याओं तो जान सकते है। इसलिए हम आपको ऐसे कुछ संकेत बता रहे है। जिसे जानकर आप समय से अपना डॉक्टरी इलाज करा सकें और हेल्दी रह सकें। जानिए पैरों के ऐसे संकेत जिससे आप आसानी से जान सकते है कि आप बीमार है।

एड़ी में दर्द
अगर आपकी एड़ी में दर्द रहता है, तो आपको डाय़बिटीज और कैलकेनियम जैसी बीमारी हो सकती है।

पूरे पैर में दर्द
अगर आपके पैर में लगातार तेज दर्द बना रहता है, तो यह कैल्शियम, पौटैशियम, और मिनरल्स की कमी के कारण होता है। इसके कारण आपको आर्थराइटिस, डायबिटीज या वीकनेस की समस्या हो सकती है।

पंजो में सूजन
यह एनीमिया और किडनी डिसीज का संकेत है। इस समस्या में दोनों पैरों में या फिर एक पैर में सूजन आ जाती है।

पैर के विभिन्न हिस्सों में दर्द होना
अगर आपके पैरों में अलग-अलग हिस्सों में दर्द हो रहा है, तो आपको हार्ट समस्या या फिर रियूमैटिक आर्थराइटिक की समस्या हो सकती है।

बार-बार पैर सुन्न होना
अगर आपका बार-बार पैर सुन हो रहा है, तो आपको नर्वस सिस्टम में खराबी हो सकती है। इसके अलावा आपको डायबिटीज की भी समस्या हो सकती है। इसके लिए अपने आहार में हेल्दी चीजें लेना शुरु करें।

अंगूठे में सूजन
अगर आपके पैरों के अंगूठे में सूजन है, तो आपको आर्थराइटिस या इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।

पैरों का कलर बदलना
अगर आपके पैरों को रंग बदल रहा है, तो आपके शरीर में ब्लड का ठीक रहे से सर्कुलेशन नहीं होना, डाय़बिटीज या गैंगरीन की समस्या हो सकती है।

Post a Comment

और नया पुराने