कुछ यूजर्स ने मिताली की ड्रेस को बोल्ड बताते हुए आपत्ति जाहिर की और उन्हें ऐसे कपड़े ना पहनने की सलाह दी। एक यूजर ने लिखा, आप लोगों की प्रेरणा हैं पर आपका ड्रेसिंग सेंस ऐसा नहीं लगता। इस फोटो को डिलीट कीजिए। इससे पहले भी मिताली राज ट्विटर पर ट्रोल हो चुकी हैं। लेकिन उस वक्त उन्होंने उस यूजर्स को करारा जवाब दिया था। अब लोगों को इस ट्रोलिंग पर भी मिताली के जवाब का इंतजार है।
बता दें कि मिताली राज की कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में खत्म हुई महिला वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया था। इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन को लेकर उनका कंपेयर सचिन के साथ किया जाने लगा था। वह महिला वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट का रिकॉर्ड तोड़ा था।

एक टिप्पणी भेजें