चिढ़ाने वाली
कुछ लड़कियों की आदत होती है कि उन्हें दूसरों को चिढ़ाने का मजा आता है। रिश्ते की शुरूआत में तो चिढ़ाने वाली लड़कियां पसंद आती हैं लेकिन धीरे-धीरे गर्लफ्रैंड की इस आदत की वजह से लड़के परेशान हो जाते हैं। ऐसे में उन लड़कियों से बचना चाहिए जिन्हें चिढ़ाने की आदत हो।
मां की तरह बर्ताव
लड़के अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं लेकिन जब गर्लफ्रैंड भी मां जैसा व्यवहार करने लगे तो लड़के पसंद नहीं करते। ऐसी लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रैंड के साथ बच्चों की तरह व्यवहार करती हैं और बात-बात पर डांटने लगती हैं।
जुनूनी लड़कियां
कुछ लड़कियां बहुत ज्यादा जुनूनी होती हैं। ऐसी लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रैंड को लेकर बहुत पोसेसिव रहती हैं। वे हर समय उन्हें फोन और मैसेज करती रहती हैं। ऐसी लड़कियों से भी डेट करने से पहले दो बार सोच लेना चाहिए।
लालची
जो लड़कियां हमेशा तोहफे लेने और घूमने-फिरने के बारे में बात करे, ऐसी लड़कियों से भी दूर ही रहना चाहिए क्योंकि आगे जाकर लड़कियों की इस आदत की वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ती
परेशान रहने वाली
कुछ लड़कियों को छोटी-छोटी बात पर चिंता हो जाती है। जिस वजह से वे हमेशा परेशान रहती हैं। ऐसी लड़कियों के साथ लड़के कभी खुश नहीं रहते। ऐसे में डेट करने से पहले लड़की की इस आदत के बारे में भी जान लें।

एक टिप्पणी भेजें