1. आप जीभ साफ करने से बचते है तो आपके दांत कमजोर हो सकते है और उम्र से पहले टूट भी सकते है।दरअसल जीभ साफ न करने से बैक्टीरिया वहां अपना घर बना लेते है जिस वजह से दांत और मसूड़ें कमजोर हो जाते है इसके अलाबा बहुत अधिक देर तक ब्रश काने से भी ये समस्या सामने आती है।
2. जीभ साफ नहीं करने से मसूड़ों में समस्या होने लगती है. मसूड़ों से खून जीभ साफ न करने पर भी आता है।इसलिए इस समस्या से बचने के लिए जीभ जरूर साफ करें।
3. जीभ साफ न करने से जो बैक्टीरिया उतपन्न होते है, उनकी वजह से लोगों के स्वाद ग्रंथि पर बुरा असर पड़ता है।
4. कई बार जीभ साफ न करने से मुँह में छालों की समस्या भी सामने आती है जिसमे आप को दर्द भी सहना पड़ सकता है।
5. अगर आप जीभ साफ करने में आलस करते है तो लोंग आप से बात करने से भी कतराने लगेंगे, क्योकि जीभ साफ न होने के कारण वहां कीटाणु आने लगते है, जिस वजह से आपके मुँह से बदबू आने लगती है।
6. सावधान, अब आप दांतो के साथ ही अपनी जीभ को भी साफ करना न भूलें, ताकि आपके दांत और आपका स्वाथ्य दोनों वरकरार रहें।

एक टिप्पणी भेजें