रिसर्च: महज इतने महीने में ही अपने पार्टनर से बोर हो जाती हैं महिलाएं!

एक नई रिसर्च के मुताबिक, महिलाएं पार्टनर के साथ रहने के महज एक साल में ही सेक्स से बोर हो जाती हैं। लंबे रिलेशनशिप्स में वे सेक्स को ज्यादा तवज्जो नहीं देती हैं। हां, कुछ वक्त के लिए चलने वाले रिलेशन में यह बात लागू नहीं होती।

इसी संदर्भ में कैलिफॉर्निया विश्वविद्यालय, सैन फ्रांसिस्को के वैज्ञानिकों ने कई रिसर्च की हैं जिनमें से एक साउथैम्प्टन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने भी की। इन्होंने ब्रिटेन के 11,508 लोगों पर सर्वे किया और पाया कि महिलाओं में सेक्स के प्रति रुचि बहुत जल्दी खत्म हो जाती है, जबकि पुरुषों में ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

सर्वे में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से 6,669 महिलाएं और 4,839 पुरुष थे। ये सभी पिछले एक वर्ष से अपने पार्टनर्स के साथ सक्रिय रूप से सेक्स कर रहे थे। सर्वे में सामने आया कि महिलाओं में सेक्स के प्रति अधिकतम रुचि सिर्फ एक साल तक ही रहती है। उसके बाद वह सेक्स से ऊबन महसूस करने लगती हैं, लेकिन पुरुषों में ऐसा कुछ भी नहीं था।

महिलाएं बच्चों की वजह से भी सेक्स लाइफ में दिलचस्पी खोती जाती है। सर्वे में प्रतिभागियों से पूछा गया कि क्या उन्हें पिछले तीन महीनों में सेक्स के प्रति कितनी रुचि दिखी तो 50 प्रतिशत महिलाओं ने इसमें अपनी अरुचि ही दिखाई।

Post a Comment

और नया पुराने