ये जगह मैक्सिको के शहर गुआनाग्वाटो में 'Kissing Alley' के नास से मशहूर है। ऐसा माना जाता है कि यहां पर आकर किस करने से 15 सालों का सौभाग्य मिलता है। यहां पर दुनिया भर से लोग अपने रिश्ते को और मजबूत करने और सौभाग्य पाने के लिए आते हैं। इस शहर की खास बात यह है कि यहां पर हर गली में सीढ़िया बनी हुई हैं। यह सीढ़िया दुनिया भर से आए कपल्स से भरी रहती हैं।
इस जगह के बारे में मान्यता यह है कि यहां पर दो प्रेमियों की मौत हो गई थी। वह इसी जगह पर अक्सर किस करते थे और तब लेकर आज तक इस जगह को कपल्स के लिए शुभ माना जाता है।
एक टिप्पणी भेजें