टीआरपी के मामले में जानिए टॉप 5 पायदान पर कौनसे शो हैं


बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने जब कौन बनेगा करोड़पति से छोटे पर्दे पर कदम रखा तो उन्हें इस बात का बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि यह कामयाबी की बुलंदियों को छुएगा। 3 जुलाई सन 2000 को शुरू हुआ यह शो आज 17 साल बाद अपने 8 सीजन पूरे कर चुका है और 9वां सीजन प्रकाशित किया जा रहा है। इस साल के 36वें हफ्ते की ब्रॉडकास्टिंग ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) की रिपोर्ट आ चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक कौन बनेगा करोड़पति सीजन 9 सबसे ज्यादा टीआरपी बटोरने वाला शो बन गया है। बिग-बी होस्टेड इस शो ने टीआरपी के मामले में अब तक टॉप पर चल रहे टीवी शो खतरों के खिलाड़ी-8 को भी पीछे छोड़ दिया है।

दूसरे नंबर पर



रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला टीवी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 टीआरपी की दौड़ में दूसरे नंबर पर है।

तीसरे नंबर पर



 स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला चर्चित धारावाहिक कुमकुम भाग्य इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।

चौथी पोजीशन पर



सब टीवी पर प्रसारित होने वाला शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा इस हफ्ते भी चौथी पोजीशन पर बना हैं।

5वें नंबर पर



उधर जीटीवी का शो सारेगामापा टीआरपी के मामले में 5वें नंबर पर आ गया है। 

Post a Comment

और नया पुराने