इस फिल्म के पहले ईशा कोप्पिकर ने 1995 मे मिस इंडिया प्रतियोगिता मे भाग लिया था और वे मिस इंडिया प्रतियोगिता जीत गई थी। बॉलीवुड मे ईशा कोप्पिकर की पहली हिन्दी फिल्म 'फिजा' थी इस फिल्म से ही ईशा ने बॉलीवुड मे कदम रखा था। ईशा ने अब तक 45 फिल्मों मे काम किया है।
ईशा की बहुत सी अच्छी फिल्मे है जो लोगो को बहुत पसंद आई है। उनकी एक फिल्म ‘एक विवाह ऐसा भी’ मे ईशा ने बहुत अच्छा रोल किया था। इस फिल्म को लोगो ने काफी पसंद किया था। ईशा ने ‘क्या कुल है हम’,’कंपनी’ जैसी फिल्मों मे काम किया है। ईशा ने सलमान खान के साथ ‘मैने प्यार क्यों किया’ फिल्म मे भी काम किया है। ईशा कोप्पिकर ने ‘डॉन’ और ‘सलाम ए इश्क’ फिल्मों मे भी अच्छा अभिनय किया है। अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने 2009 मे टिम्मी नारंग से शादी की थी।
ईशा कोप्पिकर की एक बेटी भी है जिसका नाम रियाना नारंग है। टिम्मी से शादी करने के बाद ईशा ने फिल्मे करना बंद कर दिया था। शादी के बाद ईशा की कोई फिल्म नहीं आई है। ईशा ने शादी के पहले ‘राख’ फिल्म मे काम किया था। यह फिल्म उनकी आखरी फिल्म थी. ईशा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं रहती है।




एक टिप्पणी भेजें