अगर आप में भी हैं ये खास बातें तो बन सकते हैं लड़की की फर्स्ट पसंद


हमने कई सारे रिलेशनशिप में देखा है कि सुंदर लड़कियों के पार्टनर उनके मुकाबले ज्यादा अच्छे नहीं दिखते हैं। अच्छी पर्सनालिटी नहीं रखते। इसके पीछे कई सारे कारण हो सकते हैं जैसे कि लड़कों के बातचीत का तरीका, उनका हंसमुख स्वाभाव और भी बहुत कुछ। सच यही है कि लड़कियां ज्यादातर लड़कों की शक्ल पर नहीं जाती। उन्हें इस बात का भी डर होता है कि अगर वो अच्छी शक्ल वाले लड़के के साथ चली गईं और किसी धोखे का शिकार हो गई तो उनकी जिंदगी बर्बाद हो जायेगी। इन कारणों की वजह से ही लड़कियां लड़कों की शक्ल के अलावा उनका बर्ताव देखती हैं हम आपको बताते हैं कि लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं......

1. फन लविंग नेचर
हंसमुख मिजाज के लड़के लड़कियों की पहली पसंद बनते हैं। जिन लड़कों में यह क्वालिटी होती है कि वे दूसरों को हंसाना जानते हैं उन्हें अक्सर कर लड़कियां पसंद कर लेती हैं।

2. पर्सनालिटी हो अच्छी
लड़कियां लड़कों में उनके चेहरे से ज्यादा उनकी पर्सनालिटी को देखती हैं। अगर आपके बोलने का ढंग आपका ड्रेस-अप होने का तरीका अच्छा है तो चांसेस हैं कि आप किसी लड़की की पहली पसंद बन सकते हैं।

3. समझदार
लड़कियों को हमेशा खुद से ज्यादा समझदार और मैच्योर लड़के पसंद आते हैं। उन्हें लगता है कि अगर कल वे किसी तरह की मुसीबत में फंसती है तो उनका पार्टनर उन्हें संभाल ले।

4. एक्टिव पर्सनालिटी
जो लड़के एक्टिव होते हैं जिनका स्टैमिना अच्छा होता है वे भी लड़कियों के दिल पर राज करते हैं। खासकर अगर आपको गेम्स में इंटरेस्ट है तो यह आपके लिये प्लस प्वाइंट साबित हो सकता है।

Post a Comment

और नया पुराने