इलायची
इलायची स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं के साथ-साथ सर्दी-जुकाम जैसे रोग को दूर करने में भी सहायक है। 2 ग्राम इलायची के दानों का चूर्ण और सौंठ का चूर्ण शहद में मिला लें। इसको चाटने से खांसी की समस्या झट से गायब होती दिखाई देगी।
दालचीनी
दालचीनी और जायफल काफी गुणकारी होती है। इन दोनों को बराबर मात्रा में पीसकर सुबह-शाम लेने से जुकाम ठीक हो जाता है।
अमरूद
यदि अमरूद को गर्म राख या बालू में भून कर खाया जाए तो पुराने से पुराना जुकाम भी दूर हो जाता है।
सरसों और हल्दी
अगर कफ अधिक हो तो 100 ग्राम सरसों पीस कर उसमें 100 ग्राम हल्दी मिलाकर भून लें। फिर इस चूर्ण को 5-5 ग्राम सुबह-शाम शहद के साथ लें। इससे सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या भी दूर होगी।
तुलसी
तुलसी की पत्तियां चबाने से जुकाम और फ्लू दूर रहता है। खांसी और जुकाम होने पर इसकी पत्तियां पीसकर पानी में मिलाएं और काढ़ा तैयार कर लें। इसे पीने से काफी राहत मिलेगी।
अदरक
अदरक में विटामिन, प्रोटीन आदि मौजूद होते हैं। अगर आपको कफ वाली खांसी सता रही है तो रात को सोते समय दूध में अदरक उबालकर पिएं। अदरक की चाय पीने से जुकाम में फायदा होता है। इसके अलावा अदरक के रस को शहद के साथ मिलाकर पीने से राहत मिलती है।

एक टिप्पणी भेजें