काढ़ा- जुकाम में काढ़ा एक दवा का काम करता है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना पड़ता बल्कि दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, अदरक, देसी घी और तुलसी का एक मिश्रण बनाना होता है।
शहद- शहद अपने एंटी-बैक्टिरियल, एंटी-ऑक्सिडेंट, एंटी- इंफ्लामेट्री और प्री बायोटिक तत्वों की वजह से कई बीमारियों को ठीक करने का काम करता है। वहीं इसमें अदरक या काली मिर्च मिलाकर इसका सेवन करने से जुकाम जल्द टीक होता है और अगर इसकी मात्रा अधिक भी हो जाए तो इसका कोई गलत असर नहीं होता है।
हल्दी और दूध- हल्दी आपकी सेहत के लिए काफी लाभदायक होती है, इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ ही कई और बीमारियां भी दूर होती है। वहीं जुकाम होने पर अगर दूध में हल्दी और घी मिलाकर पीया जाए तो आप जल्दी ही जुकाम से निजात पा सकते हैं, क्योंकि हल्दी एंटी-बैक्टिरियल होने के साथ साथ एंटी वायरल भी होती है।
तुलसी की चाय- तुलसी के अनेक फायदे होते हैं और तुलसी की चाय बनाकर पीने से आपको जुकाम के साथ बुखार, खांसी आदि में भी आराम मिलता है। इससे तनाव भी कम होता है और रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
आंवला- आंवला भी विटामिन-सी का अच्छा स्त्रोत होता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ पेट व स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। इससे आपके शरीर को अन्य अंगों को भी एनर्जी मिलती है।

एक टिप्पणी भेजें