इन 5 संकेतों से पहचानें, आपका पार्टनर आपको जल्द छोड़ने वाला है


किसी भी रिश्ते को बनाए रखने के लिए एक-दूसरे पर भरोसा करना बहुत जरूरी है। रिश्तों में कभी-कभी ऐसे क्षण भी आते हैं, जब आपका पार्टनर आपको धोखा देने लगता है। बेशक साथ रहते हुए आपको इस बात का पता नहीं लग पाता लेकिन कुछ ऐसी बातें हैं जिनके जरिए आपको यह पता चल सकता है कि आपका पार्टनर आपको धोखा देने वाला है। चलिए जानते हैं क्या-क्या हैं वो संकेत....

1. सिंगल एक्टिविटीज में बिजी रहना- जब आपका पार्टनर सिंगल एक्टिविटीज जैसे दोस्तों के साथ क्लब जाना या ट्रेवल पर जाना में अधिक बिजी रहने लगे, तो समझ लीजिए उसे आपसे ज्यादा दोस्तों का साथ पसंद है। अगर वो आपको छोड़ने का प्लान बना रहा है, तो वो इन कामों में ज्यादा बिजी रहने लगेगा।

2. फोन में बिजी रहना- अगर आपके होते हुए भी आपका पार्टनर फोन में ज्यादा बिजी रहता है, तो स्पष्ट संकेत है कि वो आपसे बोर हो गया है और किसी नए पार्टनर की तलाश में है। अगर वह आपके सामने आने के बाद भी आपको अनदेखा करता है, तो आपको उसके व्यवहार के बारे में सीधा पूछना चाहिए और आपको अचानक दिल टूटने से पहले चीजों को स्पष्ट करना चाहिए।

3. जवाब में देरी- अगर वो आपके कॉल या मैसेज का तुरंत रिप्लाई नहीं देता है, तो यह एक संकेत है कि अब वो आपमें इतनी दिलचस्पी नहीं रखता है। आपको स्वीकार करना चाहिए कि वह आपसे मुक्ति चाहता है।

4. प्रोफाइल पिक चेंज करना- कुछ लोग फेसबुक या व्हाट्सएप पर अपनी प्रोफाइल पिक बदलते हैं, लेकिन एक तस्वीर हजार शब्द कहती है। अगर उसके पास आपकी कई अच्छी पिक है लेकिन वो सिर्फ अपनी ही पिक लगाता है, तो जाहिर है वो किसी नई लड़की को रिझाना चाहता है।

5. यौन संबंध में कमी- सेक्स के मामले में अगर वो दिलचस्पी नहीं दिखाता है, तो समझ लें कि वो आपसे केवल दोस्त की तरह व्यवहार करना चाहता है लवर की तरह नहीं। इसके विपरीत अगर आप ज्यादा सेक्स कर रहे हैं लेकिन आपके बीच इमोशनल अटैचमेंट नहीं है, तो साफ संकेत है कि वो जल्द ही आपको छोड़ने वाला है।

Post a Comment

और नया पुराने