कॉफ़ी खरीदने से पहले इन 4 बातों का ध्यान रखना चाहिए


कॉफी एंटीऑक्सिडेंट्स का एक बेहतर स्रोत है। आपको जानकार हैरानी होगी कि 54 फीसदी लोग दिन में तीन कप कॉफी पीते हैं। कॉफी एक ऐसी फसल है, जो सबसे अधिक कीटनाशकों के साथ उगाई जाती है। अब कल्पना कीजिए कि दिन में तीन कप कॉफी के जरिए आप कितनी बड़ी मात्रा में कृत्रिम कीटनाशकों को अपने शरीर में उतार रहे हैं। यह कीटनाशक आपके दिमाग और पूरे स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं। खैर, अगर आप बेहतर कॉफी लेना चाहते हैं,  आपको कॉफ़ी खरीदने से पहले इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

1. आर्गेनिक कॉफी लें :- सिर्फ इसलिए कि आप महंगी कॉफी बीन्स खरीद रहे हैं, यह गारंटी नहीं देता कि यह आर्गेनिक है। आपको कंटेनर या बैग में कार्बनिक प्रमाण को देखने की ज़रूरत है। कॉफी  खरीदने के पहले उस पर यूएसडीए आर्गेनिक लेबल की जांच करें।

2. जहां पर कॉफी बीन्स उगाई जाती हैं, उस पर ध्यान दें :- अगर आप आर्गेनिक कॉफी नहीं ले रहे हैं, तो दुनिया के कुछ हिस्सों में उगाए जाने वाले बीन्स से बचने पर विचार करें। ज्यादातर स्थानों पर कीटनाशकों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, फिर भी ब्राजील में उगाए गए कॉफी में छिड़काव हो रहा है। ग्लाइफोस्फेट, अल्डिआर्ब, कार्बोफुरन और टेर्बुफॉस कुछ कीटनाशक हैं जिनका कॉफी में छिड़काव किया जाता है, इनसे कैंसर का खतरा होता है।

3. अस्वस्थ लोग डीकैफ कॉफी लें :- अगर आप डायबिटीज या हाइपरटेंशन से पीड़ित हैं, तो आप डीकैफ कॉफी ले सकते हैं। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं भी इसी को चुनें। कॉफी पीने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

4. डार्क की बजाय लाइट रोस्टेड कॉफी लें :- लाइट रोस्टेड कॉफी में एंटीऑक्सिडेंट्स की मात्रा अधिक होती है जो फ्री रैडिकल डैमेज को रोकते हैं। इसमें डार्क कॉफी की तुलना में एंटीऑक्सिडेंट्स क्लोरोजेनिक एसिड का लेवल अधिक होता है।

Post a Comment

और नया पुराने