इमरान हाशमी: उस वक़्त मेरे को अपने आसपास नहीं फटकने देती मेरी पत्नी!


फिल्म 'बादशाहो' की सक्सेस के बाद सुर्खियो में रहे इमरान हाशमी इन दिनों फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं। जी हां, सीरियल किसर के नाम से मशहूर इस एक्टर ने हाल ही में अपनी मैरिड लाइफ को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया है। इमरान का कहना है कि उनकी पत्नी परवीन उन्हें अनलकी मानती हैं। ये बात उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताई है। लेकिन इसकी वजह जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

दरअसल, परवीन ने ये बात अपने फेवरेट गेम 'पोकर' को लेकर कही है। इंटरव्यू के दौरान इमरान ने बताया 'मैंने कभी भी पोकर नहीं जीता, लेकिन मेरी पत्नी इस खेल में माहिर हैं। जब भी वह अपने दोस्तों के साथ पोकर खेलती हैं तो वह मुझे अपने आसपास नहीं फटकने देती, क्योंकि वह मुझे इस गेम के मामले में उनके लिए अनलकी मानती हैं।'

इमरान ने अपनी बचपन की दोस्त परवीन से साल 2006 में शादी की थी। दोनों का अयान नाम का एक बेटा है, जो कैंसर का शिकार हो गया था। हालांकि, अब वो पूरी तरह ठीक है।

Post a Comment

और नया पुराने