⫸ ज्योतिष विद्वानों का मानना है की देवी लक्ष्मी को गोमती चक्र बहुत भाते हैं। जब भी घर में लक्ष्मी पूजन करें इन्हें साथ में अवश्य रखें। मनचाहे धन की इच्छा पूरी न हो रही हो तो 2 गोमती चक्र लाल कपड़े में बांधकर घर की चौखट पर लटका दें। धन आने के स्त्रोत बनने लगेंगे।
⫸ कुशल विद्वान से शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन करवाएं। पूजा में 11 गोमती चक्र रखें तत्पश्चात इन्हें लाल कपड़े में बांधकर अपने गल्ले या तिजोरी में रख दें। धन से भर जाएगा आपका भंडार।
⫸ 1 गोमती चक्र का विधि-विधान से पूजन करके उसे अपने पर्स में रख लें। कभी भी आर्थिक कमी से परेशान नहीं होंगे।
⫸ गंभीर से गंभीर रोग को दूर भगाने के लिए 7 गोमती चक्र रोगी के ऊपर से वारकर बहते पानी में बहा दें। संजीवनी बूटी से प्रभाव शीघ्र ही देखने को मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें