इस कपल की शादी की तारीख जो निकल आई है। रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस साल दोनों शादी के बंधन में गुपचुप तरीके से बंध जाएंगे। दोनों कपल सेपरेट सेलिब्रेशन के साथ शादी की रस्म करेंगे। वहीं 27 नवंबर को दोनों का वेडिंग रिसेप्शन रखा गया है। खबर यह भी है कि जहीर और सागरिका दो जगह मुंबई और पुणे में भी इस सेरमनी को सेलिब्रेट कर सकते हैं। वहीं करीबियों और रिश्तेदारों को भी इस बारे में जल्द सूचित कर जगह और समय बताया जाएगा।
बता दें, सागरिका ने सोशल मीडिया पर अपनी और जहीर की इंगेजमेंट की बात अनाउंस की थी। अप्रैल के महीने में जहीर और सागरिका ने अलग अलग ट्वीट सेम कैप्शन के साथ पोस्ट किए थे- ‘पार्टनर्स फॉर लाइफ’। जहीर ने अपनी और सागरिका की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें सागरिका अपनी सगाई की अंगूठी दिखाती हुई नजर आ रही हैं।
एक टिप्पणी भेजें