KBC के एक एपिसोड को होस्ट करने के लिए इतनी बड़ी रकम लेते हैं अमिताभ बच्चन


टेलीविज़न का सबसे चहेता रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन-9 की शुरुआत 28 अगस्त से हो चुकी है। पुरे 3 साल बाद महानायक अमिताभ बच्चन इस शो के जरिये छोटे परदे पर फिर से वापसी की है। यह तो आप सभी को पता ही होगा की शुरुआत से ही बिग बी इस शो को होस्ट कर रहे है। लेकिन साल 2007 में सीजन-3 शाहरुख़ खान ने होस्ट किया था। लेकिन वह बिगबी की तरह नहीं दर्शको के दिलो पर राज नहीं कर पाए थे।

अमिताभ बच्चन के जबरदस्त डायलॉग और मोटिवेटिंग कविताएं लोगों को इस शो के साथ हमेशा जोड़े रखती हैं। लेकिन एक बात है जो शो के किसी भी दर्शक को नहीं पता होगी. बात यह है कि सदी के महानायक इस शो के लिए कितनी फीस लेते हैं।

खबरों के मुताबिक बिगबी ने अपनी फीस में बढ़ोतरी करवाने के बाद ही इस शो को होस्ट करने के लिए हामी भरी थी। जी हाँ... मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बिग बी इस शो के एक एपिसोड को होस्ट करने के लिए पहले 2 करोड़ रुपए चार्ज किया करते थे लेकिन रिपोर्ट के अनुसार अब उन्होंने इस शो से अपनी फीस बढ़ाकर प्रति एपिसोड 2.75 से 3 करोड़ रुपए कर दी है।

Post a Comment

और नया पुराने