इसके बाद सुशांत ‘चंदा मामा दूर के’ की शूटिंग में बिजी हो जाएंगे। वहीं खबर है कि जल्द ही सुशांत सिंह राजपूत जल्द ही एक बायोपिक में भी नजर आने वाले हैं। सुशांत इस दौरान रेस्लर खली का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। बता दें, खली- द ग्रेट खली के नाम से मशहूर रेस्लर हैं जो कई बार WWE के चैंप्यन रह चुके हैं। इनका असली नाम है- दलीप सिंहव राणा। इस रोल के लिए सुशांत सिंह को अप्रोच किया गया है।
पिंकविला में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों के अनुसार, ‘खली के बारे में ज्यादातर लोग यही जानते हैं कि वह WWE के रेस्लर हैं। इसके अलावा उनका स्ट्रगल, उनकी सक्सेस स्टोरी है जो अनटोल्ड है। वह इस फिल्म के जरिए वह सबके सामने आएगी। वह पंजाब पुलिस के एक ऑफिसर रह चुके हैं। वहीं उन्होंने WWE के लिए काफी स्ट्रगल किया है। इस फिल्म की कहानी उनकी जिंदगी पर आधारित होगी।’

एक टिप्पणी भेजें