भारत में सेक्स टॉय्ज खरीदने में इस जगह की महिलाएं हैं सबसे आगे!


भारत के लोगों में सेक्स को लेकर जो टैबू की स्थिति थी उसमें धीरे-धीरे बदलाव हो रहा है और लोगों की सोच बदल रही है। लोग इस पर खुलकर बात करने के साथ ही सेक्स टॉय्ज खरीदने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं और इस लिस्ट में महिलाएं भी शामिल हैं।

एक रिसर्च में यह बात सामने आयी है कि भारत में लोग बड़ी तादाद में ऑनलाइन सेक्स टॉय्ज खरीदते हैं खासकर महिलाएं। रिसर्च में पाया गया कि मेट्रो सिटीज़ में रहने वाले ज़्यादातर लोगों के लिए सेक्स टॉय्ज खरीदना आसान बात नहीं है। ऐसे में वे सेक्स टॉय्ज खरीदने के लिए अलग-अलग विकल्प चुनते हैं। मौजूदा समय में ऑनलाइन पोर्टल्स धड़ल्ले से सेक्स टॉय्ज बेच रहे हैं जिसका फायदा मेट्रो सिटी में रहने वालों के साथ ही छोटे शहर के लोगों को भी हो रहा है।

सेक्सुअल वेलनेस प्रॉडक्ट्स बेचने वाली वेबसाइट 'दैट्स पर्सनल'की इस रिसर्च के मुताबिक उन्हें भारत से मिले 80 हजार ऑडर्स में से 62 प्रतिशत कस्टमर पुरुष थे और 38 प्रतिशत कस्टमर महिलाएं। हैरान करने वाली बात यह है कि इन 38 प्रतिशत महिलाओं में से ज़्यादातर महिलाएं पंजाब की थीं यानि देशभर में पंजाब की महिलाएं सबसे ज्यादा ऑनलाइन सेक्स टॉय्ज मंगवाती हैं।

Post a Comment

और नया पुराने