खूबसूरती बढ़ाने के ऐसे अजीबोगरीब तरीके, सुनकर आपके होश ऊड़ जाएंगे!


लोग खूबसूरत दिखने के लिए ना जाने क्या क्या नहीं करते। हर कोई चाहता है कि वो सुंदर दिखे। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए जिन तरीकों का इस्तेमाल करते हैं वो सुनकर आपके होश ऊड़ जाएंगे। सुंदरता बढ़ाने के ये नुस्खे इतने खतरनाक हैं कि आप सोच कर ही सिहर उठेंगे। आप सोच में पड़ जाएंगे कि कोई ऐसे तरीके कैसे अपना सकता है।

जी हां, आजकल ट्रेंड में ऐसे नुस्खे चल रहे हैं जिनके बारे में किसी ने कभी सोचा भी नहीं होगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि त्वचा की कसावट बरकरार रखने के लिए मधुमक्खियों के डंक का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने वालों के अनुसार मधुमक्खियों के डंक से त्वचा में झुर्रियां नहीं आती हैं। इस तरीके से चेहरे पर निखार तो आता है लेकिन आपको हमारी सलाह है कि इसे आप अपने घर पर बिल्कुल ने आजमाएं।

अगर आप सोच रहे हैं कि मधुमक्खियों से कटवा कर फेशियल करवाना ही सबसे कतरनाक तरीका है तो आप गलत हैं। क्योंकि कुछ जगहों पर स्किन को फेयर बनाने और उसपर से दाग धब्बे मिटाने के लिए जोंकों का इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह के फेशियल में चेहरे पर जोंक को चिपका दिया जाता है। जोंक चेहरे का खून चूसते हैं। ऐसा तरीका अपनाने वालों के मुताबिक जोंक चेहरे के गंदे खून को चूस कर निकाल देता है।

ऐसा नहीं है कि खूबसूरती बढ़ाने के लिए सिर्फ दर्द का सहारा लिया जा रहा है। कई लोग तो पक्षियों के बीट से भी चेहरे का मसाज करते हैं। दरअसल पक्षियों के बीट को सुखा कर उसका पाउडर बना लिया जाता है। उस पाउडर को चेहरे के मसाज के लिए इस्तेमाल में लाते हैं। खूबसूरती बढ़ाने के ऐसे ही बहुत से अजीबोगरीब तरीके आजकल ट्रेंड में हैं।

Post a Comment

और नया पुराने