भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जी रही है। इस सीरीज में मैदान पर ऐसा घटित हो रहा है। जो 79 साल बाद देखने को मिल रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मैदान पर पिलाई जाने वाली ड्रिंक्स की।
भारत के खिलाफ श्रीलंका में जारी सीरीज के दौरान लड़कियां खिलाड़ियों के लिए ड्रिंक्स लेकर मैदान में उतर रही हैं। श्रीलंकाई क्रिकेट में यह बिल्कुल ताजा प्रयोग कहा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका बोर्ड से जुड़े अधिकारी इस नए प्रोयोग से काफी उत्साहित हैं। लड़कियों ने सीरीज के पहले और दूसरे टेस्ट के दौरान मैदान पर ड्रिंक्स पहुंचाने का काम किया। 12 अगस्त से शुरू हो रहे पल्लेकेल टेस्ट में भी उन्हें ड्रिंक्स परोसते देखा जा सकता है। इसक बाद वनडे सीरीज में भी उनकी ड्यूटी तय है।
आपको बता दें कि क्रिकेट के इतिहास में ब्रेक के दौरान ड्रिंक्स लेकर मैदान पर जाने वाली गाड़ी के साथ लड़कियां को पहले भी देखा जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे पहले 1938 में ग्राउंड पर महिलाओं को देखा गया, जब इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच हेडिंग्ले टेस्ट में वे खिलाड़ियों के लिए चाय लेकर उतरी थीं।


एक टिप्पणी भेजें