इस तारीख को रिलीज होगी संजू बाबा की फिल्म 'मुन्नाभाई 3'


‘भूमि’ जेल से रिहा होने के बाद संजय दत्त की ये पहली फिल्म हैं। अभिनेता संजय दत्त इन दिनों अपनी फिल्म ‘भूमि’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।  एक इंटरव्यू में जब संजय दत्त से बात हुई तो उनकी आगामी फिल्म ‘मुन्नाभाई 3’ को लेकर भी ज़िक्र हुआ।

संजय ने इस फिल्म को लेकर भी बहुत सी बातें की। संजय दत्त ने बताया कि जैसे ही ‘भूमि’ का काम खत्म हो जाएगा वैसे ही वे अपनी ‘मुन्नाभाई 3’ फिल्म के लिए तैयारी शुरू कर देंगे। वैसे आपको बता दें कि ‘मुन्नाभाई 3’ फिल्म की स्क्रिप्ट भी लगभग तैयार है।

इस फिल्म के बारे में कुछ समय पहले निर्देशक राजकुमार हिरानी ने कहा था, ‘मैं चाहता हूं कि ये मुन्नाभाई, पहली दो फिल्मों से भी बेहतर हो। फिल्म 2018 के अंत या 2019 में रिलीज होगी।

Post a Comment

और नया पुराने