सलमान खान ने इस अभिनेता को दिखाया 'रेस 3' से बाहर का रास्ता


इस समय सलमान खान खुद अपनी आने वाली फिल्म टाइगर ज़िंदा है में बिजी हैं। जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ दिखेंगी। खबरें आयीं थी कि सलमान खान ने रेस 3 को करने के लिए हां कर दी है और इस फिल्म को कोरियोग्राफर-डायरेक्टर रेमो डिसूजा डायरेक्टर करेंगे। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि फिल्म रेस 3 से सैफ अली खान को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 

एंटरटेनमेंट वेबसाइट के अनुसार फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तुरानी ने सलमान खान को साइन करते ही यह बड़ा फैसला लिया है। सैफ अली खान इससे पहले रेस और रेस 2 का हिस्सा रहे थे। यह फैसला इसलिए भी हो सकता है क्योंकि सैफ की पिछली कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया है। 

हमशकल्श और रंगून जैसी फिल्में तो बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिर पड़ी थीं। वैसे देखने वाली बात यह होगी कि इस खबर पर आधिकारिक मुहर कब तक लग पाती है।

फिल्म रेस 3 में सलमान खान की हीरोइन की तो उसका फैसला अभी तक किया नहीं गया है। हां ऐसा सुनने में आ रहा है कि रेस 3 की हीरोइन को लेकर ऐलान जल्द ही हो सकता है।   

Post a Comment

और नया पुराने