ये खिलाड़ी करता है टीम इंडिया की नींव मजबूत


ये राहुल द्रविड़ की मेहनत का ही असर है की भारत ए से कई युवा खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है। तिहरा शतक जड़ने वाले करुण नायर हो, भारत के यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह हो या फिर टीम इंडिया की नई सिक्स मशीन हार्दिक पांड्या सभी को द्रविड़ ने ही तैयार किया है।


 विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया जहां लगातार सफलता हासिल कर वहीं भारत ए टीम भी राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हाल ही में टीम इंडिया की मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने द्रविड़ की जमकर तारीफ की। प्रसाद ने कहा, “भारत ए के खिलाड़ियों के फॉर्म में आने में राहुल का सौ प्रतिशत योगदान है।


हम अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ टीम चुनते हैं लेकिन उसे संवारने का काम राहुल द्रविड़ ही करते हैं। भारतीय ए टीम राहुल द्रविड़ को पाकर काफी भाग्यशाली है। वह सीनियर टीम को पूरी तरह से तैयार खिलाड़ी दे रहे हैं।”

Post a Comment

और नया पुराने