बेडरूम की इस दिशा में लगाएं तस्वीर, फिर देखें प्यार का खुमार


कहा जाता है कि हमारे आसपास रखी रह चीज हम पर असर डालती है। कई चीजों में से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है तो वहीं कुछ वस्तुओं में से सकारात्मक ऊर्जा निकलती है। हमारे घर में रखी कई चीजे हम पर असर डालती है। आज हम आपके लिए फेंगशुई की कुछ बातें, जिन्हें अपनाकर आप कई तरह की मुसीबतों से बच सकते हैं।

फेंगशुई के मुताबिक घर की दक्षिण- पश्चिम दिशा का संबंध हमारे पारिवारिक रिश्तों से होता है। इस दिशा का खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इस दिशा में समस्या होने से हमारे घर के सदस्यों के रिश्ते खराब हो सकते हैं। फेंगशुई के जानकारों का कहना है कि इस दिशा में पूरे परिवार के लोगों की फोटो लगाने से रिश्तों में मधुरता आती है। इतना ही नहीं अगर इस दिशा में परिवार की फोटो लगी है तो कभी घर में बंटवारे की नौबत नहीं आती।

वहीं अगर घर के बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी रखते हैं तो इसे शुभ माना जाता है। बाथरूम में रखी बाल्टी को कभी भी खाली नहीं छोड़ना चाहिए। अगर बाल्टी पानी से भरी हुई है तो इससे पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है। खुली अलमारी में पुस्तकों को रखने को भी अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि पुस्तकों को कभी खुली अलमारी में नहीं रखना चाहिए।

अगर घर के बेडरूम में दक्षिण-पश्चिम कोने में पति-पत्नी की फोटो लगाई जाती है तो दोनों के बीच प्रेम बढ़ता है। फेंगशुई के अनुसार घर के बाथरूम के दरवाजे के ठीक सामने दर्पण न लगाएं। बाथरूम में एक से ज्यादा दर्पण रखना भी अशुभ माना जाता है।

Post a Comment

और नया पुराने