पुरुष सोच समझकर खाएं ये 7 Food, बन सकती है नपुंसकता की वजह


आजकल की दौड़ भाग भरी जिंदगी में लोगों का खानपान बदल चुका है। जो सीधे शरीर को प्रभावित कर रहा है। महिलाओं और पुरुषों के शरीर में भिन्नता के साथ साथ खानपान भी अलग होता है। कुछ ऐसे फूड्स हैं जो पुरुषों को ताकतवर बनाने की जगह उन्हें कमजोर कर सकते हैं। हावर्ड यूनिवर्सिटी के एक रिसर्च में सामने आई है, जिसमें वैज्ञानिकों ने 7 ऐसे फूड के बारे में बताया है जो पुरुषों के लिए सही नही हैं।

1. सोया प्रोडक्‍ट :- रिसर्च के मुताबिक सोया मिल्‍क या सोया से बने खाद्य पदार्थों में आइसोफलेवोन फायटोएस्‍ट्रोजन पाया जाता है जो कि पुरुषों के सेक्‍स हार्मोन्‍स को प्रभावित करता है। इसके अधिक सेवन से वीर्य में शुक्राणुओं की संख्‍या कम होती है।

2. अल्‍कोहल :- नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ हेल्‍थ के मुताबिक, अत्‍यधिक मात्रा में अल्‍कोहल का सेवन करने वाले मर्दों की प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है। यह नपुंसकता का कारण बनती है।

3. कॉफी :- कॉफी को अक्‍सर लोग थकावट दूर करने के लिए पीते हैं। लेकिन इसका अत्‍यधिक सेवन पुरुषों में नपुंसकता ला सकता है। दरअसल इसमें पाया जाने वाला कैफीन नामक पदार्थ शुक्राणुओं की संख्‍या को कम करता है।

4. चाय पत्‍ती और लैवेंडर का तेल :- शोध में यह बात सामने आई है कि चाय की पत्‍ती का तेल और लैवेंडर का तेल इस्‍तेमाल करने वाले पुरुषों के ब्रेस्‍ट महिलाओं की तरह हो जाते हैं।

5. रिफाइंड शुगर :- एक रिसर्च के मुताबिक, रिफाइंड शुगर में एंप्‍टी कैलोरीज होती है, जो पुरूषों के शरीर को फायदा पहुंचाने के बजाए पेट की चर्बी और वजन बढ़ाने का काम करती है।

6. डिब्‍बा बंद फूड :- आजकल लोगों में बाजार में बिकने वाले डिब्‍बा बंद फूड के सेवन का चलन बढ़ गया है। यह प्रिजर्वेटिव्‍स फूड मर्दों के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए सही नही माना गया है।

7. प्रोसेस्‍ड फूड :- आजकल डेयरी प्रोडक्‍ट यानी प्रोसेस्‍ड फूड का चलन बढ़ गया है। डेयरी पर मिलने वाले पाश्‍चुराइड दूध, दही, मक्‍खन आदि का सेवन शहरों में ज्‍यादा देखने को मिलता है, एक यूनिवर्सिटी के रिसर्च में यह बात साबित हुई है कि पुरुषों में डेयरी प्रोडक्‍ट के अधिक इस्‍तेमाल से प्रोस्‍टेट कैंसर का खतरा बढ़ा है।

Post a Comment

और नया पुराने