रोचक और अद्भुत रहस्य....क्या आप जानते है महादेव किसकी करते है पूजा?


सभी लोग यहाँ तक की सभी देवता देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं और इनसे अपने दुःख निवारण की कामना करते हैं और भगवान शिव अपनी महिमा से अपने भक्तों की सभी इच्छाओं को पूरा भी करते हैं । किन्तु क्या आपको पता है कि भगवान् शिव किसकी पूजा करते । तो आइये जानते है ये रोचक और अद्भुत रहस्य....

इन 6 तरह के लोगों को भूलकर भी नहीं बतानी चाहिए अपनी राज की बातें

शिवपुराण के अनुसार एक कथा लिखी हुई है कि एक बार भगवान शिव सती जी के पिता दक्ष के यहाँ एक यज्ञ में शामिल हुए। किन्तु यहाँ पर शिव ने अपने ससुर दक्ष को प्रणाम नहीं किया। इस बात से वह खफा हो जाते हैं और यज्ञ के अंत में शिव से बोलते हैं कि चलिए आप भगवान है किन्तु एक दामाद के रिश्ते से तो आप मुझसे छोटे ही हैं। आपको मुझे प्रणाम करना चाहिए था। इस बात से खफा होकर दक्ष शिव को श्राप देते हैं कि आपको कभी कोई किसी यज्ञ में शामिल नहीं करेगा। और शिव भगवान बड़े प्यार से इस श्राप को अपने ऊपर ले लेते हैं किन्तु इस बात से नाराज अब नंदी को क्रोध आता है और वह दक्ष को श्राप देते हैं कि आप बकरे जैसा शरीर धारण करो और सारी ही उम्र कामी-अभिमानी बने रहो, साथ ही साथ यज्ञ में शामिल ब्राह्मणों को भी श्राप दे दिया। इससे नाराज़ होकर ऋषि भृगु ने भी शिव को श्राप दिया कि तुम्हारे भक्त धर्म-कर्म और शास्त्रों से अलग आचरण किया करेंगे, वह जटा धारण करेंगे और भस्म से अपना श्रृंगार करेंगे।

तो शिव ने अपने दोनों श्रापों को स्वीकार किया। किन्तु दूसरा श्राप वाकई में काफी कठिन था, क्योकि क्या भक्त इतनी कठिन तपस्या को सहन कर सकते थे? रहने के लिए जो जगह है वह अब शमशान घाट होगा और जटा धारण करनी होगी। राख को अपने शरीर पर मलना होगा।त ब भगवान शिव ने अपने भक्तों का नाम अघोरी रखा और इनको वरदान दिया कि अघोरी लोग तब तक धरती पर रहेंगे जब तक यहाँ प्रलय नहीं आ जाती है। यह अघोरी लोग शक्तिशाली और गुस्सेल होंगे। साथ ही साथ अघोरी की तपस्या भी देवताओं के बराबर मानी जाएगी। शिव भगवान भी अघोरी लोगों की पूजा करते हैं। शिव इनकी पूजा इसलिए करते हैं ताकि यह लोग कभी बिगड़ ना जाये और क्रोधित ना हो जाये। अघोरी का गुस्सा बहुत ही खतरनाक बताया गया है और यदि कोई सिद्ध अघोरी है तो वह तो काफी अधिक शक्तिशाली माना जाता है।

बाल आपके चेहरे की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते, आपके राज भी खोलते हैं

Post a Comment

और नया पुराने