धोनी ने साबित किया की क्यों कहा जाता है उन्हें सबसे बड़े 'फिनिशर'


पल्लेकले में खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को 3 विकेट से हरा दिया। वनडे में एक समय जहां टीम इंडिया के बल्लेबाज अकिला दनंजया की घूमती गेंदों के आगे घुटने टेक रहे थे, वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी विकेट पर डटे रहे और टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई। 


धोनी ने पल्लेकेले वनडे में सभी की बोलती बंद कर दी। धोनी ने नाबाद 45 बनाते ही खुद को दुनिया का सबसे बड़ा मैच फिनिशर साबित कर दिया। वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते हुए मैचों में धोनी ने विराट कोहली को पछाड़ दिया।


लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते मैचों में एम एस धोनी का औसत 99.16 है जबकि विराट 97.68 के औसत के साथ दूसरे नंबर पर हैं लक्ष्य का सफलतापूर्वक जीत दिलाते हुए सबसे ज्यादा नॉट आउट रहने का रिकॉर्ड एम एस धोनी के नाम है। 


श्रीलंका के खिलाफ भी धोनी टीम को जीत दिलाकर वापस पैवेलियन लौटे। धोनी 39 बार टीम को जीत दिलाकर नाबाद पैवेलियन लौटे। धोनी के बाद जॉन्टी रोड्स 33, इंजमाम उल हक 32 बार टीम को जीत दिलाकर नाबाद पैवेलियन लौटे।

Post a Comment

और नया पुराने