यूं तो विराट और अनुष्का सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन एक श्रीलंकाई क्रिकेटर भी उनकी वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, क्रिकेटर चमारा कपुगदेरा ने बॉलीवुड की इस हस्ती यानि अनुष्का शर्मा को अपना क्रश बताया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी भी पोस्ट की है।
नेट सेशन के बाद ली गई इस पोस्ट में उन्होंने अनुष्का के बारे में लिखा है कि “अनुष्का भले ही एक जानी-मानी हस्ती हैं, लेकिन व्यवहार के मामले में वे काफी मिलनसार लगीं। उन्होंने लिखा है कि अनुष्का बॉलीवुड की फेमस सिलेब्रिटी तो हैं ही साथ ही वे उनका क्रश भी हैं”। “वे शुरू से अनुष्का को पसंद करते हैं। उन्हें बहुत खुशी है कि वे अनुष्का से मिल सके”।



एक टिप्पणी भेजें