शोधकर्ता पॉपुलर एक्टिविटीज के लिए सबसे आदर्श समय पर शोध कर रहे थे, जिससे उन्होंने यह निष्कर्ष निकाला है कि शारीरिक संबंधों के लिए सबसे बेहतर सुबह साढ़े सात बजे के आस-पास या फिर आपके जागने के 45 मिनट बाद का समय होता है। रात भर के आराम के बाद इस समय पुरुषों और महिलाओं दोनों का स्टेमिना पीक पर होता है। पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन का लेवल सुबह के समय सबसे ज्यादा होता है। इसके अलावा सुबह के समय शारीरिक संबंध बनाने से ब्लड प्रेशर और स्ट्रेस का लेवल भी काफी कम हो जाता है, जिससे पूरे दिन आप ऊर्जावान बने रहते हैं।
फोर्जा सप्लीमेंट्स द्वारा कराए गए इस सर्वे में तकरीबन एक हजार स्वस्थ और सक्रिय लोगों ने बताया कि उनके हिसाब से शारीरिक संबंध बनाने के सबसे बेहतर समय सुबह का खासकर 7 बजे से पहले का होता है। इसके अलावा भी पूर्व के किए गए शोधों में यह बताया गया है कि सुबह के वक्त सेक्स करने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता बढ़ती है। इससे हर्ट अटैक का खतरा भी कम होता है। शोध में कहा गया कि सुबह के समय सेक्स करना किसी शारीरिक व्यायाम से कम नहीं है, इससे कई तरह की शारीरिक समस्याओं से निजात मिल जाती है।

एक टिप्पणी भेजें