गणेश चतुर्थी की रात भूल से भी न करें ये काम, नहीं तो हो सकता है बुरा परिणाम!


25 अगस्त गणेश चतुर्थी की रात को एक काम भूलकर भी न करेंगे। अगर ऐसा क‌‌िया तो इसका बुरा परिणाम हो सकता है।

गणेश चतुर्थी इस बार अपार खुशियां लेकर आ रही है। इस दिन 58 साल बाद कई विशेष संयोग भी बन रहे हैं। जिसकी वजह से गणेश चतुर्थी और अधिक खास हो गई है। वहीं इसके प्रभाव से शन‌िदेव का भी असर सभी राश‌ियों पर रहेगा। बस इस द‌‌िन चांद न देखें।

गणेश चतुर्थी पर सबसे ज्यादा ध्यान रखने वाली बात यह है कि उस दिन कोई भी चाँद न देखें। मान्यता है कि गणेश चतुर्थी पर चाँद देखने से झूठा चोरी का आरोप या या कलंक लगने का डर रहता है। वैसे तो सभी शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को चाँद देखने की मनाही है, लेकिन खास तौर पर भाद्र शुक्ल चतुर्थी को इसे देखना बिल्कुल वर्जित रहता है

गणेश चतुर्थी से शनि सीधी चाल चलेंगे। इससे शनि का प्रकोप कम होगा। जो भक्त गणेश को अपने घर लाकर पूजा-अर्चना करेगा। उस पर वर्षभर गणेश की कृपा बनी रहेगी। न्यायाधिपति शनिदेव 25 अगस्त की शाम 5 बजकर 19 मिनट पर वृश्चिक राशि में मार्गी हो रहे हैं।

इस बार 58 साल बाद शनि की मार्गीय में गणेश जी विराजेंगे। शनि के मार्गीय होने से सभी राशियों में बेहतर प्रभाव देखने को मिलेगा। गणेश स्थापना के समय शनि के मार्गीय होने की शुभ घड़ी वर्ष 1959 में बनी थी। शनि के मार्गीय होने के दिन हस्त नक्षत्र में अमृत योग, रवि योग, शुभ योग एवं सूर्य, बुध दिव्य योग में गणेश जी की स्थापना होगी। गणेश जी की उपासना करने वालों से शनिदेव हमेशा प्रसन्न रहते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने