रणवीर दीपिका का इंटीमेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल


बॉलीवुड एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण और उनके ब्वॉयफ्रैंड रणवीर सिंह की ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को बेचैन कर दिया है। लेकिन फिलहाल इन खबरों पर पूर्ण विराम लग गया है। रणवीर दीपिका का इंटीमेट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


दरअसल, एक दोस्त की बर्थडे पार्टी का है जिसमें दीपिका के एक्स बॉयफ्रैंड युवराज सिंह भी नजर आए थे। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में दीपिका रणवीर की गोद में बैठी नजर आ रही हैं और रणवीर उनके साथ कॉजी होते हुए दिख रहे हैं। दीपिका भी रणवीर की कंपनी को खूब एंजॉय करती दिख रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दीपिका पहले रणवीर के कान मे कुछ फुसफुसाती हैं और फिर रणवीर उन्हें बाहों में भर लेते हैं।

इस स्टार जोड़ी के इस इंटीमेट वीडियो को देखने के बाद शायद ही किसी को उनके रिलेशनशि‍प स्टेट्स के बारे में कोई कंफ्यूजन रह जाएगी। दीपिका रणवीर की आए दिन जारी हो रही तस्वीरों और इस तर‍ह के वीडियो से ये साफ है कि इस कपल का रिश्ता और भी गहरा होता जा रहा है। इसलिए ब्रेकअप की खबरों को झुठलाते हुए दीपिका रणवीर की जोड़ी अब डेटिंग वर्ल्ड के बॉलीवुड स्टार्स में टॉप पर है।

Post a Comment

और नया पुराने