कंडोम के साथ की गई इन गलतियों से फटता है कंडोम


कंडोम का इस्तेमाल अंचाये गर्भ को रोकने के लिए किया जाता है क्योकि कंडोम के इस्तेमाल से बर्थ कंट्रोल और एसटीडी से सुरक्षा मिलती है लेकिन इसके फटने से गलत परिणाम भी हो सकते है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी वजह से कंडोम फट जाता है। तो आइये जानते है.....

1. शारारिक संबंध बनाते समय ज्यादा घर्षण होता है तो इससे इरिटेशन या प्राइवेट पार्ट्स में दर्द तो होता ही है कंडोम के ब्रेक होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए संबंध बनाते समय प्राइवेट पार्ट को लुब्रिकेटेड करना न भूलें।

2. अगर आपके कंडोम का डेट एक्सपायर हो गया है तो इसका असर नष्ट हो जाता है जिससे प्रेगनेंट होने या एसटीडी होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए खरीदते वक्त कंडोम के पैक पर एक्सपायरी डेट जरूर जांच लें।

3. कंडोम को कभी भी वालेट या पर्स में न रखें क्योंकि गर्म जगह के प्रभाव से इसका लैटेक्स नष्ट हो सकता है। इसको मेडिसन के कैबिनेट में रखें।

4. अगर आप बहुत ज्यादा छोटा या बड़ा कंडोम इस्तेमाल करते हैं तो उसके फटने या निकल जाने की संभावना रहती है।

Post a Comment

और नया पुराने