खबरों की माने तो दोनों ने ये फैसला काफी सोचने के बाद लिया है। कुछ रिपोर्ट की माने तो आलिया ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की वजह से ये फैसला लिया है।
आपको बता दे कि आलिया और वरुण ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद दोनों हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनियां जैसी फिल्मों में एस साथ काम कर चुके हैं। इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। मगर अब वरुण और आलिया के इस फैसले से जहां उनके फैंस को झटका लगेगा। वहीं, निर्माताओं को भी इससे काफी नुकसान होगा।
फिलहाल वरुण अपने फिल्म जुड़वा-2 को लेकर बिजी हैं। तो वहीं, आलिया मेघना गुलजार की फिल्म राजी की शूटिंग में व्यस्त हैं।

एक टिप्पणी भेजें