कावंड़ियों पर भोलेबाबा के साथ चढ़ा योगी, बाहुबली और देश भक्ति का रंग


सावन के पवित्र महीने में भगवान भोले का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्त बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रा पर निकल रहे हैं। भोले बाबा के भक्तों के लिए इस बार मार्केट में टीशर्ट और कावड़ में नया ट्रेंड दिख रहा है। एक तरफ बाबा भोले के साथ कावंड़ियों पर सीएम योगी आदित्यनाथ का भी रंग सिर चढ़कर बोल रहा है। वंही दूसरी ओर बाहुबली और देश के तिरंगे का रंग सिर चढ़कर बोल रहा है।


इन टीशर्ट्स पर आगे की तरफ भगवान भोले शंकर और पीछे अलग-अलग मुद्राओं में यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर छपी हुई हैं। अलग-अलग इलाकों में शिवभक्त योगी वाली इन योगी-टीशर्ट की खरीदारी कर रहे हैं।


सड़कों पर कावड़ियों के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। अब इसी कांवड़िए को लीजिए, कांवड़ यात्रा के लिए इन दिनों फ़िल्म बाहुबली के अवतार का रंग चढ़ रहा है।


वहीं मुजफ्फरनगर में 151 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ देखने को मिली। इसके अलावा कावड़िया कावड़ पर तिरंगे लगा केला रहे हैं। 

Post a Comment

और नया पुराने