साल 2015 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली उर्वशी ने एप के लिए अमेरिका स्थित प्रौद्योगिकी कंपनी एस्केपएक्स के के साथ साझेदारी की है।
उर्वशी ने अपने बयान में कहा, “मैं अपने एप को लेकर बेहद उत्साहित हूं और यह एप डिजिटल दुनिया में मेरे प्रशंसकों को मुझसे संबंधित निजी जानकारियां उपलब्ध कराएगा। मैं हमेशा से अपने प्रशंसकों को कुछ खास और थोड़ा ज्यादा देना चाहती थी, लेकिन दुर्भाग्य से मैं इससे पहले व्यस्त रही, इसलिए मैंने आखिरकार यह एप लांच करने का फैसला किया।”
अभिनेत्री ने बताया कि वह खुद एप यूजरों के संदेश का जवाब देंगी और यह एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। आपको बता दे साल 2017 में टीसी कैलेंडर पोल ने उत्तराखंड की उर्वशी रौतेला को ब्रह्मांड की सबसे खूबसूरत महिला के खिताब से नवाजा है। टीसी कैलेंडर इससे पहले यह खिताब अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को भी दे चुका है।




एक टिप्पणी भेजें