◾ घर में दो शिवलिंग, तीन गणेश, दो शंख, दो सूर्य प्रतिमाएं, जगदंबा की तीन प्रतिमाएं और दो शालिग्रामजी ,प्रतिमाएं नहीं होनी चाहिए । इससे भक्ति का फल नहीं मिलता और दुखों की प्राप्ति होती है। वास्तु के अनुसार इससे घर का वातावरण अशांत रहता है।
◾ घर के मंदिर में ज्यादा बड़ी मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। यदि आप अपने मंदिर में शिवलिंग रखना चाहते हैं तो शिवलिंग अपने अंगूठे के आकार से बड़ा नहीं होना चाहिए। शिवलिंग बहुत संवेदनशील होता है और इसी वजह से घर के मंदिर में छोटा-सा शिवलिंग रखना शुभ होता है।
◾ अपने घर के मंदिर में शंख तो जरुर रखते होगे, लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि एक से ज्यादा शंख मंदिर में न हो। अगर ऐसा हो तो एक शंख मंदिर से हटा दे।
◾ शास्त्रों के अनुसार घर में कभी भी खंडित मूर्तिया नही रखनी चाहिेए, क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत खुल जाता है। जो अशुभ माना जाता है। इसलिए घर में खंडित मूर्ति की पूजा वर्जित है।

एक टिप्पणी भेजें