यह टोटका करने से भगवान इंद्र जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और बारिश अच्छी होती है।मध्य प्रदेश के मंडला से लगे जुनवानी गांव में बारिश के लिए जीवित महिला की शव यात्रा निकाली जाती है। जब भी मानसून समय पर नहीं आता है, गांव में पंचायत बुलायी जाती है। पंचायत में महिला की शव यात्रा निकालने का निर्णय लिया जाता है। रामबरन के अनुसार यह परम्परा जुनवानी नहीं आसपास के कई गांवों में सदियों से प्रचलित है। किन्नर नृत्य साधना करें तो इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं।
इसी प्रकार वहां बारिश के लिए जिंदा महिला की शवयात्रा निकाली जाती है। गांवों में छोटे बच्चों द्वारा मूसल में मेंढक बांधकर उसे घर-घर घुमाया जाता है। इसके बाद उस पर पानी मारकर अच्छी बारिश की कामना की जाती है। कटनी के आसपास के गांवों के साथ बैतूल, मुलताई आदि क्षेत्रों में आज भी ये परम्पराएं कायम हैं।

एक टिप्पणी भेजें