New York Post.Com के मुताबिक वाशिंगटन हार्बर कॉम्प्लेक्स फाउंडेशन ने कुछ दिनों पहले ही 'The Knightscope K5' नाम के इस रोबोट को काम लगाया ही था। यहां पर रोबोट कार पार्किंग में पेट्रोलिंग की ड्यूटी पर लगा था। लेकिन एक दिन अचानक स्टीव नाम का यह रोबोट पानी में जाकर कुद गया और कुछ ही पल में उसके सारे सिस्टम बेकार हो गए।
आपको बता दें कि स्टीव नाम का यह रोबोट 28 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार दौड़ सकता था। इस रोबोट में कई सेंसर के साथ 360 डिग्री का कैमरा और रडार भी लगा था।



एक टिप्पणी भेजें