राशिफल : 21 जुलाई 2017, जानिए क्या कहती हैं आपकी राशि?


मेष : आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा। विचारों में अति शीघ्र परिवर्तन आने से महत्वपूर्ण कार्यों में अंतिम निर्णय लेना आसान नहीं होगा, इसलिए आज इस तरह का कोई भी निर्णय न लें।

वृषभ : आपको आज मन की स्थिरता बनाए रखने की सूचना गणेशजी देते हैं, क्योंकि अर्निणय वाली मनोदशा के फलस्वरूप हाथ आए अवसर आज आप गवां सकते हैं। किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें।

मिथुन : लक्ष्मीजी की कृपा से आज आप का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायी रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। धन का अधिक व्यय न हों इसका ध्यान रखिएगा। उपहार मिलने से मन आनंदित होगा।

कर्क : त्रिशंकु जैसी मनःस्थिति के कारण कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें। सम्बंधिजनों से मनमुटाव के प्रसंग हो सकते हैं। पारिवारिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है।

सिंह : आज का दिन लाभदायी है। मित्रों व स्त्री मित्रों से लाभ होने की संभावना है। पर्यटन की संभावना है। अधिकतर समय विचारों में व्यस्त रहेंगे। व्यापार एवं आर्थिक लाभ के योग हैं।

कन्या : आज का दिन शुभ फलदायी है। नए कार्य के आयोजन संपन्न होंगे। व्यापारीवर्ग एवं नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय बहुत अच्छा है। व्यापार में लाभ एवं नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

तुला : व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ की संभावना है। नौकरी व व्यापार में सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग नहीं मिलेगा। लंबी यात्रा व किसी धार्मिक स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है।

वृश्चिक : आज का दिन शांतिपूर्वक व सावधानीपूर्वक बिताने की गणेशजी की सलाह है। नए कार्यों में असफलता प्राप्त होने के योग हैं, इसलिए कोई नया काम प्रारंभ न करें। क्रोध पर संयम रखें।

धनु : आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मनोरंजन के प्रसंग से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। मित्रों के साथ प्रवास, पर्यटन का आयोजन हो सकता है। साझेदारी से लाभ होगा।

मकर : व्यापार में विकास के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। व्यवसाय में आप अपने आयोजन के अनुसार कार्य कर सकेंगे। धन के लेनदेन में भी सफलता मिलेगी।

कुंभ : आपकी वाणी और विचारों में शीघ्र परिवर्तन होगा। बौद्धिक चर्चा में आप जुड़ेगे। लेखनकार्य तथा सृजनात्मक प्रवृत्तियों से आनंद मिलेगा। आकस्मिक खर्च की संभावना है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मीन : आज आपमें उत्साह और स्फूर्ति की कमी दिखाई देगी। परिजनों के साथ विवाद में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं। नौकरी में चिंता रहेगी। धन और कीर्ति की हानि न हो इसका ध्यान रखें।

Post a Comment

और नया पुराने