ब्री बैला के पति डैनियल ब्रायन ने चोट की वजह से फऱवरी में रिटायरमेंट ली। ब्री बैला ने रैसलमेनिया 32 के बाद अपने करियर को अलविदा कह दिया।
रिटायरमेंट की घोषणा के बाद ब्री बैला ने WWE.com वेबसाइट को बताया था कि अभी उन्होंने करियर का आखिरी मैच नहीं खेला है और वो फिर से रैसलिंग रिंग में नजर आ सकती है।
" मुझे और डेनियल को लगता है कि मेरे पास काफी समय है कि मैं ट्रैनिंग कर रिंग में वापसी कर सकती हूं। हम कुछ वक्त बाद ट्रैनिंग शुरु कर देंगे और उम्मीद है कि मैं अगले साल 2018 में रिंग रिटर्न कर सकती हूं। "
ब्री बैला ने साल 2007 में WWE का हाथ थामा जिसके बाद उन्होंने विमेंस डिवीज में काफी अच्छे मैच लड़े। वहीं साल 2008 से 2011 में उन्होंने अपनी बहन निकी बैला को भी सबसे सामने पेश किया।
साल 2011-12 ब्री के लिए काफी अच्छा रहा पहले वो चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर बनीं उसके बाद टोरिस को मात देकर पहली बार डीवाज चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
साल 2014 में ब्री बैला और स्टेफनी का फिउड देखने को मिला था। जिसके बाद समरस्लैम में उनका मैच हुआ और निकी बैला ने अपनी बहन को धोखा दे स्टेफनी को मैच जीतवाने में मदद की थी।





एक टिप्पणी भेजें