नींद पूरी न लेना :
अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो काम को बहुत अधिक तवज्जोह देते हैं और अपनी नींद पूरी नहीं करते तो आपकी यह आदत ठीक नहीं। एक स्वस्थ शरीर आप तभी पा सकते हैं, जब आपकी नींद पूरी हो. आपको कम से कम आठ घंटे की पूरी नींद लेने की आदत डालनी चाहिए।
तला भुना खाने से बचें :
इस मौसम में बाहर का, बासी, तला-भुना, मिर्च-मसाले वाला कुछ भी खाने से बचें। खूब पानी पीएं और घर का बना हल्का भोजन ही लें। हमेशा साफ और उबला हुआ पानी ही पीएं।
सफाई का रखें ध्यान :
किसी भी तरह के संक्रमण से बचने के लिए हाथों को साबुन से धोएं। आपकी साफ-सफाई संक्रमण को रोकने में मददगार साबित होगी। मौसम में बदलाव आने पर रात को सोते वक्त नमक युक्त गुनगुने पानी से गरारे और भाप लेने की आदत डालें। किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
संक्रमित व्यक्ति से दूर रहें :
कोशिश करें की आप किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में न आएं। यह थोड़ा सा कठिन हो सकता है, लेकिन आपके लिए अच्छा है। अगर किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आना भी पड़े तो साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। दोस्ती और प्यार अपनी जगह है, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है।

एक टिप्पणी भेजें