1. मीठे खाद्य पदार्थ - गर्भवती होने से पहले मीठे पदार्थ खाना छोड़ दें क्योंकि इस आदत के कारण मां तथा बच्चे दोनों को डाइबिटीज़ होने का खतरा बढ़ जाता है।
2. अधिक कसरत करना - कुछ महिलाओं को अधिक कसरत करने की आदत होती है। इससे गर्भाधान के साथ साथ गर्भपात का खतरा भी बढ़ जाता है।
3. तनाव - जब आप बच्चे के लिए प्रयत्न कर रही हैं तब आपको तनाव लेने की आदत छोड़ देनी चाहिए क्योंकि तनाव के कारण अन्य कई समस्याएं भी हो जाती हैं।
4. स्मोकिंग - गर्भावस्था के पहले या गर्भावस्था के दौरान धूम्रपान करना महिला तथा उसके गर्भ में विकसित होने वाले बच्चे के फेफड़ों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। स्मोकिंग के कारण गर्भ धारण करने की प्रक्रिया भी जटिल हो सकती है।
5. अल्कोहल - गर्भवती होने से पहले अल्कोहल का सेवन करना छोड़ दें। गर्भावस्था के दौरान अल्कोहल का सेवन बहुत अधिक नुकसानदायक हो सकता है जिसके कारण गर्भपात भी हो सकता है तथा फीटल अल्कोहल सिंड्रोम भी हो सकता है।
6. कुछ विशेष दवाईयां - एक अन्य आदत जो गर्भधारण करने के पहले छोडनी चाहिए वह है कुछ विशेष प्रकार की गोलियों का सेवन जो आपकी गर्भावस्था को नुकसान पहुंचा सकती हैं। गर्भधारण करने पहले अपने डॉक्टर को बताएं कि आप किस प्रकार की गोलियों का सेवन कर रही हैं।
7. कैफीन - एक अध्ययन से पता चला है कि अधिक मात्रा में कैफीन युक्त पेय जैसे कॉफ़ी, एनर्जी ड्रिंक्स आदि का सेवन करने से गर्भपात और समय से पूर्व बच्चे के जन्म की समस्या हो सकती है। गर्भावस्था के दौरान ज्यादा मात्रा में कैफीन लेने के नुकसान

एक टिप्पणी भेजें