◾ ब्रेकअप के तुरंत बाद अपने एक्स से संपर्क स्थापित न करें। एक दूसरे को कुछ समय दें ताकि दोनों पार्टनर अपनी भावनाओं के बारे में सोच सकें। कम से कम 2 से 4 सप्ताह का ब्रेक लें।
◾ अपने रिश्ते को कुछ दिनों का ब्रेक देने के बाद आप चाहें तो किसी स्पेशल मोमेंट की याद दिलाते हुए अपने एक्स को कोई प्यारा सा मेसेज भेज सकती हैं। उनसे उनकी खैरियत पूछें।
◾ अगर आपको अपनी कोशिश का पहला पॉजिटिव रिजल्ट मिल गया है तो इसका मतलब यह नहीं कि आप जल्दबाजी करने लगें। धीरे-धीरे और सोच समझकर कदम आगे बढ़ाएं।
◾ अपने एक्स के सामने रोना-गिड़गिड़ाना बिल्कुल मना है। ऐसा करने से आप अपनी कमजोरी को दिखाएंगी और सामने वाला शख्स इसका फायदा उठा सकता है।
◾ ब्रेकअप के बाद सोशल मीडिया पर उदासी भरे पोस्ट्स या तस्वीरें न डालें। बल्किन दोस्तों के साथ इन्जॉय करती हुई खुशनुमा तस्वीरें पोस्ट करें।
◾ आराम से ठंडे दिमाग से आत्मचिंतन कर सोच लें कि आपको अपने एक्स के साथ ही रहना है। इगो में आकर फैसला न लें वरना आपका दोबारा ब्रेकअप हो जाएगा।
◾ अपने एक्स के साथ कुछ समय बिताने और पुराने दिनों की याद ताजा करने का बेस्ट तरीका है कॉमन फ्रेंड्स के साथ मिलना। ऐसे दोस्त जिनके साथ आप दोनों की अच्छी बनती है उनके साथ गेट-टुगेदर प्लैन करें।

एक टिप्पणी भेजें