◾ एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। इससे आप दोनों को एक-दूसरे को जानने का मौका मिलेगा और मनमुटाव भी दूर होंगे। साथ ही साथ जब आप साथ रहें को एक दूसरे की पसंद का ध्यान रखते हुए साथी को पसंद आने वाले काम करें।
◾ अगर आप काम से समय निकालकर पत्नी को बाहर खाने या मूवी दिखाने ले जाए। इससे पत्नी खुश हो जाती है। उसे लगता है कि उसका पति उसे लेकर बेहद केयरिंग और लविंग हैं।
◾ शादी के शुरुआती दिनों में रोमांस जितना परवान चढ़ता है। वह देर सबेर धूमिल भी हो जाता है लेकिन पुराने दिनों को याद करके आप अपनी नाखुश लाइफ को खूबसूरत बना सकते हैं। इससे न केवल आपकी पत्नी आप पर जान छिड़कने लगेंगी, बल्कि आपको भी अच्छा लगेगा।
◾ सरप्राइज सभी महिलाओं को बेहद पसंद होते हैं। अगर आप अपनी पत्नी को सरप्राइज गिफ्ट भेंट करते हैं तो वह आपकी कायल हो जाएंगी। इससे वह आपके साथ अच्छा रिश्ता निभा पाएंगी और आपकी रूचि भी इसके अन्दर बनी रहेगी।
◾ मर्द अपनी पत्नी से एक समय बाद तब बोर होने लगता है जब पत्नी में कुछ नयापन बाकी न हो। अगर पत्नी अपना लुक बदलती रहती हैं तो फिर साथी कभी भी अपनी पत्नी से दूर नहीं हो सकता है।
◾ अब अगर पत्नी में बातें बनाने और साथी का दिल बहलाने की कला है तो यकीन मानों कि आपका रिश्ता औरों से ज्यादा अच्छा रहेगा।
◾ ध्यान रखें कि एक अच्छे रिश्ते के लिए सेक्स बहुत जरुरी है इसलिए पति-पत्नी दोनों को ही अपनी लाइफ से सेक्स को खत्म नहीं होने देना चाहिए।
◾ आपका व्यवहार ही आपके रिश्ते की उम्र तय करता है। यदि पत्नी या पत्नी दोनों में से किसी का भी मूड सदा बिगड़ा ही रहता है तो ऐसे इंसान के साथ भला कौन रह सकता है।
◾ कई बार ऐसा भी होता है कि घर की सारी जिम्मेदारी ही पति पर डाल दी जाती है और इस दवाब के कारण पति को अपनी पत्नी से दूरी बनानी ही पड़ती है।
◾ पति-पत्नी दोनों ही लाइफ को कभी एन्जॉय करना ना भूलें। आप कितने भी व्यस्त जरूर हों लेकिन छुट्टियाँ लें और घूमने जरूर जाएं।

एक टिप्पणी भेजें