शास्त्रों के अनुसार अंदरूनी ताकत और जवानी का नाश करती हैं ये चीजें


जवानी और खूबसूरती दो ऐसी चीजें हैं जिसके प्रति कोई भी मोहित हो जाता है। इन्हें  सदा बरकरार रखने के लिए हर व्यक्ति प्रयास करता है। इन चीजों से भी बढ़कर है अंदरूनी ताकत। इसके बल पर इनको आसानी से हासिल किया जा सकता है। शास्त्रों में कुछ ऐसी गलत‌ियां बताई गई हैं जिससे करने से व्यक्ति समय से पहले बूढ़ा हो जाता है।  रहें इनसे सावधान....

- कुछ लोग घूमने फ‌िरने के बहुत शौकिन होते हैं। शास्‍त्रों का नी‌त‌ि ज्ञान मानता है की जो लोग अधिक भ्रमण करते हैं वह वक्त से पहले बूढ़े हो जाते हैं।

- मैथुन एक ऐसी क्रिया है, जो सृष्टि संचालन के लिए अवश्यक है। शास्त्रों में इसे गृहस्थ का अभिन्न अंग माना गया है अत्यध‌िक मैथुन में रत रहने वाला व्यक्ति समय से पूर्व वृद्ध हो जाता है। उसकी अंदरूनी ताकत और जवानी का नाश हो जाता है।

- पर‌िश्रम का फल मीठा होता है, इसके सहारे मनचाही सफलता हासिल की जा सकती है। शास्त्र कहते हैं अपनी शारीरिक क्षमता को ध्यान में रखकर पर‌िश्रम करें अन्यथा अपनी उम्र से पूर्व ताकत और जवानी का नाश कर लेंगे।

- मांस-मद‌िरा अथवा किसी भी तरह के नशे का सेवन करने वाले का शरीर रोगों से ग्रस्त होकर समय से पहले वृद्ध होना शुरू कर देता है।

Post a Comment

और नया पुराने