बॉलीवुड फिल्मों के ये सितारे किसिंग सीन नहीं करने की शर्त पर करते हैं काम...

फिल्म इंडस्ट्री में लिप लोक् किस्स करना आम बात हो गई है। फिल्म की पब्लिसिटी करने और बोल्ड सीन्स  को दिखाने के लिए डायरेक्टर्स एक्टर्स से सबकुछ करवाते हैं। लेकिन इसी बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारें हैं जो फिल्मों में किस सीन देने पर आपत्ति जताते हुए फ़िल्म निर्माता के सामने यह शर्त रखते हैं कि वो किसी भी फिल्म में किसिंग सीन नहीं करेंगे। आइये जानते हैं उन सितारों के बारे में जो ऐसा करते हैं.......

सलमान खान -


लिप लॉक किसिंग सीन से परहेज करनेवाले अभिनेताओं में सलमान खान का नाम सबसे पहले आता है.। सलमान किसी भी फ़िल्म में काम करने से पहले शर्त रखते हैं कि वो किसी भी अभिनेत्री के साथ किसिंग सीन नहीं करेंगे। सलमान का मानना है कि उनकी फिल्में परिवार बड़े-बुजुर्ग और बच्चे भी देखते हैं इसलिए वो इस तरह के सीन्स करने से परहेज करते हैं।

अक्षय कुमार -


इनको पहले आपने फिल्मों में हिरोइन के साथ किस करते देखा होगा। लेकिन अब अक्षय किसिंग सीन्स से तौबा करने लगे हैं। अक्षय किसिंग सीन्स को न करने की शर्त पर ही फिल्मों में काम करने के लिए हामी भरते हैं।

सोनाक्षी -


सोनाक्षी सिन्हा भी फिल्मों में लिप किसिंग सीन्स से परहेज करती हैं। फिल्मों में किसिंग सीन्स नहीं करने की शर्त पर ही सोनाक्षी फिल्में साइन करती हैं।

अजय देवगन -


अजय देवगन स्वभाव से शर्मीले हैं और फिल्मों में अभिनेत्रियों के साथ लिप किसिंग सीन्स देने में असहज महसूस करते हैं। इसलिए फिल्मों में काम करने से पहले ही फ़िल्म निर्माता को किस सीन के लिए माना कर देते हैं। लेकिन उहोंने अपनी  फिल्म शिवाय में किसिंग सीन दिया है।

Post a Comment

और नया पुराने