सामुद्रिक शास्त्र में आज हम बात करेंगे आंखों के ठीक ऊपर स्थित भौहों के बारे में। आंखों की तरह ही भौहों की भी अलग-अलग बनावट होती है, जिससे किसी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। सबसे पहले हम बात करेंगे आरंभ से गोलाकार ऊपर उठी हुई, मध्य से भी गोलाई लिये हुए और आखिरी में बारीक तथा नीचे की तरफ झुकी हुई भौहों के बारे में।
जिस किसी की भौहें इस आकृति की होती हैं, उसके लिए यह बहुत ही शुभ मानी जाती हैं। साथ ही अगर रंग में ये अधिक गहरी न हो तो और भी शुभ होती हैं। ऐसे लोग बहुत ही गुणी होते हैं। इनमें ज्ञान का भंडार छिपा होता है। ये बहुत ही विचारशील तथा कार्यकुशल होते हैं जिसके चलते ये एक सुखी और अच्छा जीवन व्यतीत करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें