पुरूषों का यह अंदाज महिलाओं को करता है आ‍कर्षित!


एक अध्‍ययन के मुताबिक, शायराना अंदाज वाले पुरूष महिलाओं को ज्‍यादा आकर्षित करते हैं। यह अध्‍ययन चीन की यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्‍ट्रॉनिक साइंस एंड टेक्‍नोलॉजी ने किया है। वैज्ञानिकों ने पाया कि जिनका अंदाज शायराना होता है उन्‍हें महिलाएं ज्‍यादा पसंद करती हैं जबकि जो लोग सीधी और सपाट बातें करते हैं उन पुरूषों के प्रति महिलाओं का आकर्षण कम होता है।

शायराना ज़ुबान वाले पुरूषों को महिलाएं ज्‍यादा बुद्धिमान समझती है। वैज्ञानिकों के अनुसार, अध्‍ययन से पता चला कि शायराना जुबान का इस्‍तेमाल किसी पुरूष का किसी महिला से मित्रता कायम करने में अहम होता है। वैज्ञानिकों ने कहा कि, अगर कोई पुरूष किसी महिला की तारीफ शायरी के साथ या थोड़ा रोमांस का तड़का देते हुए करते हैं तो इसका असर महिलाओं पर ज्‍यादा होता है।

ऐसी बातें महिलाएं ज्‍यादा पसंद करती हैं। 'द सन' के मुताबिक, यह अध्‍ययन पहला सबूत है कि महिलाएं सामान्‍य भाषा का इस्‍तेमाल करने वालों की अपेक्षा शायराना अंदाज वालों का ज्‍यादा पसंद करती है।

Post a Comment

और नया पुराने